जामा मस्जिद में अकेले लड़कियों के आने पर लगी पाबंदी के फैसले को डीसीडब्ल्यू ने बताया गलत
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित जामा मस्जिद में अकेले लड़कियों/महिलाओं के आने पर लगी पाबंदी के फैसले को गलत बताया है। उन्होंने कहा, "जितना हक एक पुरुष को इबादत करने का है उतना ही एक महिला को भी है। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं।"