जामा मस्जिद में हुए प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर
बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली की जामा मस्जिद में हुए प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बकौल पुलिस, "लगभग 1,500 लोग...नमाज़ के लिए मस्जिद में जमा हुए...नमाज़ शांतिपूर्ण...समाप्त हुई, कुछ लोग बाहर आए...तख्तियां दिखाते हुए...नारेबाज़ी करने लगे।"