जामिया के शूटर रामभक्त गोपाल ने शेयर किया हरियाणा में बच्चों पर बंदूक ताने जाने का वीडियो
दिल्ली के जामिया नगर में जनवरी-2020 में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाले रामभक्त गोपाल ने हरियाणा में एक एसयूवी से महिलाओं और बच्चों पर बंदूक ताने जाने का वीडियो शेयर किया है। एक अन्य वीडियो में पिस्तौल लिए दिख रहे कुछ लोग एक शख्स को एसयूवी में डाल रहे हैं जिसका कैप्शन है, "गाय तस्कर को...ले जाते हुए।"