जामिया केस में शरजील के बरी होने पर दिल्ली पुलिस की याचिका पर एचसी ने जारी किया नोटिस

2019 के जामिया हिंसा केस में ट्रायल कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के खिलाफ दिल्ली पुलिस की याचिका पर हाईकोर्ट ने शरजील इमाम समेत 11 लोगों को नोटिस जारी किया है। हालांकि, कोर्ट ने कहा है कि इससे ट्रायल कोर्ट की टिप्पणी और पुलिस की आगे की जांच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मामले में अगली सुनवाई 16-मार्च को होगी।

Load More