जामिया कोचिंग अकैडमी से टॉपर श्रुति शर्मा समेत 23 लोगों का चयन हुआ है: वीसी नजमा अख्तर
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) की वीसी नजमा अख्तर ने बताया है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में जामिया कोचिंग अकैडमी से टॉपर श्रुति शर्मा समेत 23 लोगों का चयन हुआ है। उन्होंने कहा, "इस बार श्रुति ने परीक्षा में टॉप कर संस्थान का नाम रोशन किया है...लोगों को यह समझना चाहिए कि यह दौर महिलाओं का है।"