जामिया नगर में किया जा रहा है स्टेट-ऑफ-आर्ट बिल्डिंग का निर्माण: दिल्ली की शिक्षा मंत्री
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने गुरुवार को कहा कि सरकार जामिया नगर में स्टेट-ऑफ-आर्ट स्कूल बिल्डिंग और कालकाजी में को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अकैडमिक ब्लॉक का निर्माण कर रही है। दिल्ली सरकार के अनुसार, जामिया नगर में स्कूल के निर्माण का 95% काम पूरा हो चुका है और यहां 60 क्लासरूम, साइंस लैब और लाइब्रेरी होगी।