जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी में 'अपमानजनक' टिप्पणी को लेकर छात्रों के बीच हुई मारपीट
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में गुरुवार को छात्रों के 2 गुटों के बीच कथित तौर पर 'अपमानजनक' टिप्पणी को लेकर आपस में मारपीट हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने बताया है, "इस मामले में कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, हालांकि आरोपी छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।"