जामिया में 2 छात्र गुट भिड़े, घायल दोस्त से मिलने अस्पताल गए छात्र पर दूसरे गुट ने चलाई गोली

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में गुरुवार को छात्रों के 2 गुटों में झड़प हो गई जिसमें एक छात्र घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, घायल छात्र को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उससे मिलने पहुंचे उसके दोस्त नोमान अली पर दूसरे गुट के छात्रों ने गोली चला दी।

Load More