जायसवाल को नॉट-आउट दिए जाने के बाद हैरान दिखे स्टोक्स, रोहित का रिऐक्शन हुआ वायरल
रांची टेस्ट के दौरान थर्ड अंपायर के यशस्वी जायसवाल को नॉट-आउट देने पर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स हैरान नज़र आए। ऑन-फील्ड अंपायरों ने विकेटकीपर द्वारा पकड़े गए लो कैच को लेकर टीवी अंपायर की मदद ली थी। इसके बाद ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा इशारों से कैच को अमान्य बताते दिखे और उनका यह रिऐक्शन वायरल हो गया है।