जार्वो 69 से 'गो फ* ऑफ, हर जगह आना बंद करो' कहते केएल राहुल का वीडियो आया सामने
जार्वो 69 ने वनडे विश्व कप 2023 में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान मैदान में खुद के घुसने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में केएल राहुल उन्हें वापस जाने का इशारा कर कहते दिखे, "गो फ* ऑफ...हर जगह आना बंद करो।" आईसीसी ने जार्वो 69 पर विश्व कप-2023 के शेष मैचों में स्टेडियम में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया है।