जाली दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करने के आरोप में दिल्ली में तैनात एक डीसीपी निलंबित
यूपीएससी परीक्षा देने के लिए जाली जन्म व शिक्षा प्रमाणपत्र का उपयोग करने के आरोप में दिल्ली पुलिस डीसीपी के पद पर तैनात एक अधिकारी को निलंबित किया गया है। सीबीआई ने उनके खिलाफ 2020 में धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज किया था। अधिकारी ने कथित तौर पर अपने जैसे नाम के किसी अन्य शख्स के दस्तावेज़ इस्तेमाल किए।