जावेद अख्तर के जन्मदिन पर उनकी बेटी ज़ोया ने शेयर की उनकी जवानी के दिनों की तस्वीर
गीतकार जावेद अख्तर के 78वें जन्मदिन पर उनकी बेटी व फिल्ममेकर ज़ोया अख्तर ने इंस्टाग्राम पर उनकी जवानी के दिनों की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने बताया कि 1964 में ली गई यह तस्वीर मुंबई की है। वहीं, फरहान अख्तर ने लिखा, "आप मेरे लिए और उन सबके लिए बहुत मायने रखते हैं जिनके जीवन को आपने प्रभावित किया है।"