जावेद अख्तर ने सलीम खान को बताया अपना गुरु, कहा- मुझे स्क्रीनप्ले उन्होंने ही सिखाया
गीतकार जावेद अख्तर ने लेखक सलीम खान को अपना गुरू बताया है। उन्होंने 'क्या उन्हें इस बात का बुरा लगता था कि वह सफल हो गए जबकि लेखक सलीम खान को संघर्ष करना पड़ा' सवाल पर कहा, "मैं उनका सम्मान करता हूं, कभी ऐसा नहीं सोच सकता कि उनका (काम) नहीं हो रहा।" बकौल जावेद, सलीम ने उन्हें स्क्रीनप्ले सिखाया।