जितना ज़्यादा मैं उन्हें जानता हूं उतना ही उनसे प्यार हो जाता है: दीपिका को लेकर रणवीर
अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा है कि वह खुशनसीब हैं कि उनकी शादी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से हुई। उन्होंने कहा कि दीपिका ऐसे काम कर रही हैं जो भारतीय मनोरंजन जगत में किसी पुरुष या महिला के लिए 'अभूतपूर्व' है। बकौल रणवीर, "जितना अधिक मैं उन्हें जानता हूं...उतना ही...उनसे प्यार हो जाता है। वह हमेशा ही मुझे विस्मित करती हैं।"