जिन देशों को चुनावी नतीजों के लिए कोर्ट जाना पड़ता है वे हमें ज्ञान दे रहे हैं: जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिमी मीडिया को लेकर कहा है कि जिन देशों को चुनावी नतीजों के लिए कोर्ट जाना पड़ता है वे भारत को चुनाव कराने पर 'ज्ञान' दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "(पश्चिमी देश) हमें प्रभावित करना चाहते हैं...क्योंकि इनमें से कई देशों को लगता है कि उन्होंने पिछले 70-80 वर्षों से दुनिया को प्रभावित किया है।"