जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है: बीजेपी का 'संकल्प पत्र' जारी होने पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र 'संकल्प पत्र' जारी होने पर कहा है, "जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही बीजेपी के 'संकल्प पत्र' की आत्मा है।" उन्होंने कहा, "दिव्यांग लोगों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। बीजेपी ने ट्रांसजेंडर साथियों को 'आयुष्मान भारत योजना' के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया है।"