जिन्ना को अगर देश का पहला पीएम बना दिया गया होता तो देश का बंटवारा नहीं होता: राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में कहा, "जिन्ना को अगर देश का पहला प्रधानमंत्री बना दिया गया होता तो देश का बंटवारा नहीं होता।" उन्होंने आगे कहा, "ज़रा सोचिए अटल जी और आडवाणी जी भी जिन्ना के विचारों की प्रशंसा क्यों करते थे...उनके विचारों को पढ़िए।"

Load More