जिन्हें 1 तारीख को तनख्वाह मिलती है, उन्हें पैसे का मूल्य कभी समझ नहीं आएगा: नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर प्रोजेक्ट्स में देरी होने पर चर्चा करते हुए कहा, "जो कॉन्ट्रैक्टर बैंक से कर्ज़ लेकर आए थे, उनकी इंट्रेस्ट कॉस्ट बढ़ गई और आर्थिक तौर पर प्रोजेक्ट को बनाया जाना असंभव हो गया...कई दिवालिया हो गए।" उन्होंने कहा, "जिन्हें 1 तारीख को तनख्वाह मिलती है...उन्हें पैसे का मूल्य कभी समझ नहीं आएगा।"