जिन्हें गद्दार कहा वे आज भी साथ हैं: मालवीय के बीजेपी में जाने के बाद गहलोत के पूर्व ओएसडी
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा ने महेन्द्रजीत मालवीय के बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा है, "जिनको निकम्मा-नकारा, गद्दार कहा वे आज भी मज़बूती से (कांग्रेस) संग खड़े हैं...जो खासमखास बताए गए...वे पाला बदल चुके हैं।" गौरतलब है, गहलोत ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट के लिए निकम्मा-नकारा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।