जिन्हें शक हो वे ईवीएम के कमरों के बाहर सो सकते हैं: राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने 'दैनिक भास्कर' से कहा है, "कई बार यह बात साबित हो चुकी है कि ईवीएम से छेड़छाड़ करना संभव नहीं है।" उन्होंने कहा, "अगर किसी राजनीतिक दल के लोगों को शक हो तो जहां ईवीएम रखी जाती है उन कमरों के बाहर सो सकते हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है।"