जिम में अचानक हुईं मौतों पर रवि किशन ने स्वास्थ्य मंत्रालय से की जांच समिति के गठन की मांग
बीजेपी सांसद रवि किशन ने जिम में अचानक हुई मौतों में वृद्धि का मुद्दा लोकसभा में उठाया और स्वास्थ्य मंत्रालय से जांच समिति के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि इन लोगों में विशेषकर युवा शामिल हैं और जांच समिति यह पता लगाए कि जिम ट्रेनर द्वारा दिए जा रहे प्रोटीन सप्लीमेंट्स की इसमें कोई भूमिका तो नहीं है।