जिम में चोरी कर रहे नाबालिग को एमपी में ओनर ने दी तेज़ गति ट्रेडमिल पर चलने की सज़ा
दतिया (एमपी) में एक जिम में चोरी करने घुसे नाबालिग को जिम के मालिक ने तेज़ गति ट्रेडमिल पर चलने की सज़ा दी है। दरअसल, मालिक ने आधी रात को सीसीटीवी कैमरे में नाबालिग को चोरी करते देखा और वहां जाकर उसे पकड़ लिया। ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते थक जाने के बाद नाबालिग को मालिक ने पुलिस के हवाले कर दिया।