जिम में यूपी की 17-वर्षीय किशोरी का कथित तौर पर गैंगरेप कर बनाया गया वीडियो
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में एक जिम के अंदर 17-वर्षीय किशोरी का गैंगरेप करने के आरोप में एक नाबालिग लड़के समेत दो लोगों को मंगलवार को हिरासत में लिया गया। 18 नवंबर की घटना पर पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने वारदात का वीडियो बनाकर पीड़िता से कहा था कि उसने घटना उजागर की तो वह वीडियो सर्कुलेट कर देंगे।