जिम में वर्कआउट के दौरान कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को बुधवार सुबह नई दिल्ली में एक जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था। उनकी टीम ने द इंडियन एक्सप्रेस से इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "राजू सर को वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था...उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है...वह ठीक हैं।" बकौल रिपोर्ट्स, श्रीवास्तव ट्रेडमिल पर दौड़ते समय गिर पड़े थे।