जिया के कठिन समय में उनका परिवार नहीं, मैं उनके साथ था: सूरज पंचोली
ऐक्ट्रेस जिया खान को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में बरी हो चुके ऐक्टर सूरज पंचोली ने दिवंगत अभिनेत्री के डिप्रेशन को लेकर कहा है कि उनके कठिन समय में केवल वह उनके साथ थे। उन्होंने कहा, "जिया को जब ज़रूरत थी तब उनका परिवार साथ नहीं था।" बकौल सूरज, उनसे जितना हो सका, उन्होंने जिया के लिए किया।