जिया खान की मां ने खुद ही सूरज पंचोली के खिलाफ केस को खराब किया: कोर्ट
जिया खान को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में सूरज पंचोली को रिहा करते हुए सीबीआई की कोर्ट ने कहा कि दिवंगत ऐक्ट्रेस की मां ने विरोधाभासी गवाही देकर खुद ही केस खराब किया। कोर्ट ने कहा, "जब अभियोजन ने कहा कि यह आत्महत्या का केस है तो उन्होंने इसे हत्या बताया...हालांकि केस में हत्या का चार्ज नहीं है।"