जिया ने 2012 में भी की थी खुदकुशी की कोशिश, मैंने उनकी मां को फोन किया पर वह नहीं आईं: सूरज
ऐक्टर सूरज पंचोली के मुताबिक, जिया खान ने उनके रिलेशनशिप से पहले 2012 में भी खुदकुशी की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, "मैंने जिया की मां को लंदन फोन किया और बताया...कि उन्होंने कांच से अपने हाथ को बुरी तरह ज़ख्मी कर लिया है...उनकी मां ने कहा कि वह अगली फ्लाइट से मुंबई आएंगी लेकिन...वह महीनों तक नहीं आईं।"