जियो एयर फाइबर इंटरनेट सुविधा 19 सितंबर से होगी लॉन्च

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को बताया कि 19-सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर कंपनी अपनी नई वायरलेस इंटरनेट सेवा जियो एयर फाइबर लॉन्च करेगी। उन्होंने कहा, "यह सेवा वायरलेस हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। 5G सेवा हमारी अर्थव्यवस्था के सभी सेक्टर्स में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखती है।"

Load More