जिस कमरे में लड़कियों का शोषण होता है वहां कैमरे नहीं होते: विनेश फोगाट
रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला रेसलरों का यौन शोषण करने के आरोप को लेकर गुरुवार को कहा, "जब शोषण होता है तो एक कमरे में होता है, वहां कैमरे नहीं लगाए जाते हैं।" उन्होंने कहा, "अगर वहां कैमरे होते तो ये लड़कियां पहले ही इस बारे में बोल चुकी होतीं।"