जिस गति से राहुल की सांसदी रद्द हुई उसे देखकर उसेन बोल्ट भी हैरान हो जाएंगे: चिदंबरम
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा है कि जिस गति से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द की गई उसे देखकर उसेन बोल्ट भी हैरान हो जाएंगे। उन्होंने कहा, "2019 में 'मोदी सरनेम' बयान देने के 3-साल तक केस में कार्रवाई नहीं हुई। फरवरी 2023 में संसद में भाषण देने के बाद राहुल को केस में दोषी करार दिया गया।"