जिस तरीके से मुझे खेलना है, मैं उसी तरह कप्तानी करूंगा: हार्दिक पंड्या
ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या ने भविष्य में भारत के पूर्णकालिक टी20I कप्तान बनने से जुड़े एक सवाल पर कहा है, "जब तक चीज़ें (आधिकारिक तौर पर) नहीं होतीं, आप कुछ नहीं कह सकते।" उन्होंने आगे कहा, "मैं एक सीरीज़ के लिए कप्तान बनूं या एक मैच के लिए...जिस तरीके से मुझे खेलना है...मैं उसी तरह कप्तानी करूंगा।"