जिस दिन उसे घर के लिए निकलना था, उसी दिन शव सौंपा गया: कोटा में 'सुसाइड' करने वाले छात्र का पिता
कोटा (राजस्थान) में 'सॉरी पापा, मुझसे जेईई नहीं हो पाएगा' लिखकर कथित तौर पर सुसाइड करने वाले भागलपुर (बिहार) के छात्र के पिता प्रदीप ने शनिवार को कहा कि बेटे को जिस दिन घर के लिए निकलना था, उसी दिन उन्हें उसका शव सौंपा गया। बकौल रिपोर्ट्स, शव देखकर प्रदीप बेहोश हो गए और उन्हें कुछ देर बाद होश आया।