जिसकी पार्टी में ज़्यादा मज़े हों: कोहली व रोहित में से एक को चुनने के लिए कहे जाने पर रवि
ट्विटर पर एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान एक फैन ने भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री से विराट कोहली और रोहित शर्मा में से किसी एक को चुनने के लिए कहा। शास्त्री ने जवाब देते हुए लिखा, "जिसकी पार्टी में ज़्यादा मज़े हों।" एक फैन ने मज़ाक में कमेंट किया, "रवि भाई, 'मज़े' की परिभाषा क्या है?"