जिसने बाप की इज़्ज़त नहीं की वह किसका सम्मान करेगा: अखिलेश को लेकर यूपी कांग्रेस प्रमुख
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उन्हें 'चिरकुट' कहे जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जिस व्यक्ति ने अपने बाप की इज़्ज़त नहीं की...उसकी नज़र में मैं क्या हूं...ऐसा व्यक्ति किसका ही सम्मान करेगा।" राय ने कहा, "उन्होंने (अखिलेश) सार्वजनिक मंच पर अपने बाप को अपमानित किया था।"