जिसे शिकायत है, वह कोर्ट जा सकता है: ईडी व सीबीआई के दुरुपयोग के आरोपों पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ईडी व सीबीआई के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर टाइम्स नाउ समिट में कहा है, "जिसे भी शिकायत है, वह कोर्ट जा सकता है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।" गुजरात विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है और बीजेपी वहां जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी।