जी. कृष्णकुमार बने बीपीसीएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रस्ताव को मंज़ूरी मिलने के बाद भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने जी. कृष्णकुमार को चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया है। कृष्णकुमार अप्रैल 2025 तक इस पद पर रहेंगे। कंपनी के कार्यकारी निदेशक रहे कृष्णकुमार 1987 से बीपीसीएल से जुड़े हैं और उन्होंने बीपीसीएल के सीएमडी का पदभार संभाल लिया है।

Load More