जी. परमेश्वर को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने किया प्रदर्शन
कर्नाटक के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर को राज्य का मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने तुमकूर में प्रदर्शन किया। परमेश्वर ने 2023 का विधानसभा चुनाव कोराटागेरे सीट से 14,347 वोटों से जीता है। फिलहाल कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सीएम पद के दावेदारों में सबसे आगे हैं।