जी-20 की थीम वाला फ्लावर फेस्टिवल कल से दिल्ली में होगा आयोजित
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शनिवार से जी-20 की थीम वाले दो दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल का आयोजन करेगा। चारों जी-20 देश चीन, जापान, सिंगापुर और नीदरलैंड्स इस फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे। बकौल एनडीएमसी, फेस्टिवल में अतिथि देश विभिन्न प्रकार के अपने स्थानीय फूलों के पौधे भी प्रदर्शित कर सकते हैं।