जी20 की बैठक के लिए बिहार पहुंचे विदेशी मेहमान, स्वागत में गाए गए छठ के गीत
पटना (बिहार) में लेबर इंगेजमेंट ग्रुप की जी20 की बैठक के लिए बुधवार को कई विदेशी मेहमान पटना एयरपोर्ट पहुंच गए। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने उनके स्वागत में छठ के गीत गाए। बैठक की शुरुआत विदेशी मेहमानों के वेलकम लंच से होगी जिसके बाद स्थानीय कलाकार 'कठघोड़वा' डांस और 'रसन चौकी' की प्रस्तुति देंगे।