जी20 देशों में भारत सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है लेकिन सबसे गरीब देश भी: रघुराम
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि भारत जी20 देशों में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है लेकिन जी20 देशों की सूची में सबसे गरीब देश भी भारत ही है। उन्होंने कहा, "भारत में कृषि का रोज़गार के मामले में सबसे बड़ा क्षेत्र होना तेज़ी से बढ़ते एक विकासशील देश के लिए विडंबना है।"