जी20 में बाइडन ने सऊदी क्राउन प्रिंस को 'सलमान' की जगह 'सलाम' कहा; वीडियो आया सामने
दिल्ली में जी20 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गलती से सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को 'मोहम्मद बिन सलाम' कहकर संबोधित किया। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में बाइडन गलत संबोधन के बाद 'माफ करें' कहते हुए सुने जा सकते हैं। जी20 समिट 9 सितंबर को शुरू हुई थी और आज इसका समापन हो गया।