जी20 में वैश्विक नेताओं को यूपी के कारीगर द्वारा बनाया गया 'कमलम' भेंट करेंगे पीएम मोदी

जी20 समिट में भाग लेने वाले वैश्विक नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीतल से बनी हस्तनिर्मित कलाकृति 'कमलम' स्मृति चिह्न के रूप में भेंट करने वाले हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्प कारीगर मनमोहन सोनी ने खास 50 कलाकृतियां बनाई हैं। 5 इंच ऊंची यह कलाकृतियां पहले बंद और घुमाए जाने पर खिले हुए कमल की तरह दिखती हैं।

Load More