जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत नहीं आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पीएम होंगे शामिल
भारत में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग नहीं आएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि जिनपिंग की जगह सम्मेलन में प्रधानमंत्री ली कियांग भाग लेंगे। गौरतलब है, भारत के विशेष सचिव द्वारा 'जिनपिंग की उपस्थिति पर चीन से पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं' कहे जाने के बाद बयान जारी किया गया।