जी20 समिट के डिनर में अंबानी व अदाणी समेत 500 कारोबारी होंगे शामिल: रॉयटर्स
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, कुमार मंगलम बिड़ला, सुनील मित्तल और टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन समेत लगभग 500 कारोबारी दिल्ली में जी20 के राष्ट्राध्यक्षों व प्रतिनिधियों के साथ डिनर में शामिल होंगे। गौरतलब है कि दिल्ली के 'भारत मंडपम' में आयोजित जी20 समिट का यह डिनर शनिवार रात 8 बजे से शुरू होगा।