जी20 समिट के दौरान डेलिगेट्स ने क्राफ्ट बाज़ार से खरीदीं शॉल और कलाकृतियां
जी20 समिट के वेन्यू पर लगाए गए क्राफ्ट बाज़ार से शॉल और कलाकृतियां आदि खरीदते डेलिगेट्स का वीडियो सामने आया है। क्राफ्ट बाज़ार में दक्षिण भारत की साड़ियों से लेकर पूर्वोत्तर के हस्तशिल्प तक के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां तमिलनाडु की सिल्क साड़ियों और बिहार के मधुबनी प्रिंट वाले कपड़ों की भी प्रदर्शनी और बिक्री हो रही है।