जी20 समिट के नई दिल्ली घोषणा पत्र ने एक 'सकारात्मक संकेत' दिया: चीन
चीनी प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को कहा कि जी20 समिट के नई दिल्ली घोषणा पत्र ने एक 'सकारात्मक संकेत' दिया है। उन्होंने कहा, "इस प्रभावशाली समूह के सदस्य देश वैश्विक चुनौतियों से निपटने व आर्थिक सुधार के लिए एक साथ आ रहे हैं।" गौरतलब है, जी20 के नई दिल्ली घोषणा पत्र पर सभी देशों ने अपनी सहमति जताई है।