जी20 समिट के बाद पहली बार बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, पार्टी नेताओं ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 समिट के सफल आयोजन के बाद पहली बार बुधवार शाम बीजेपी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के बाहर मौजूद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।