जी20 समिट को लेकर एमसीडी ने दिल्ली में सफाई के लिए 12,000 सफाई कर्मियों को किया तैनात
जी20 समिट को लेकर एमसीडी ने दिल्ली में सफाई के लिए 12,000 सफाई कर्मचारी और 95 मशीनें लगाई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल ज़ोन में 1,500, साउथ ज़ोन में 1,000, नजफगढ़ ज़ोन में 1,500, प्रगति मैदान के आसपास 250 समेत 12,000 कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। एमसीडी की 52 मकैनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें सड़कों की सफाई कर रही हैं।