जी20 समिट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन 7 सितंबर को भारत के लिए होंगे रवाना
दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 7 सितंबर को भारत के लिए रवाना होंगे। वाइट हाउस के मुताबिक, बाइडन जी20 सम्मेलन के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।