जी20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली की 61 सड़कों को फूलों के 6.75 लाख गमलों से सजाया जाएगा

जी20 सम्मेलन को लेकर सरदार पटेल मार्ग, दिल्ली गेट, राजघाट और आईटीपीओ समेत दिल्ली की 61 सड़कों और आयोजन स्थलों पर फूल-पत्तियों से सजे 6.75 लाख गमले लगाए जाएंगे। राज निवास के अधिकारियों ने बताया कि 4.05 लाख गमले लगाए जा चुके हैं। गौरतलब है, 3 से 10 सितंबर तक दिल्ली में जी20 सम्मेलन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Load More